कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रयागराज में हुई पांचवीं ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप में शहर के शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अनन्या सिंह और आर्ची गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। निशि शुक्ला ने स्वर्ण पदक और रजत पदक के साथ अन्वेषा बाजपेई ने विभिन्न वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। वहीं, पुरुष वर्ग में हर्षित सिंह और मोहन मुरारी ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक जीता। रुद्रांश बाजपेई तीन स्वर्ण पदक जीते। देवांशु प्रजापति और आरव ने दो स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में त्रिकेय सत्यार्थी ने स्वर्ण, प्रभाष और युवराज ने एक स्वर्ण और रजत पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ियों को कोच मयंक ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...