साहिबगंज, फरवरी 11 -- साहिबगंज। साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 19 फरवरी को बरहरवा प्रखंड के सरस्वती विद्या मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज साहिबगंज जिला ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सुबह 9:00 बजे होगा, जबकि सफल प्रतिभागियों में दोपहर 2:30 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल समाज में सकारात्मकता और अनुशासन लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। संघ के सचिव विक्रम कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 18 फरवरी तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...