ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के चैम्पियन बने पीयूष व मो. कैश
साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में शनिवार को 'चेस फॉर वर्ल्ड पीस' कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। कोटालपोखर के संत जेवियर स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के समापन पर विजेताओं को संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर स्टीफन राज, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा, सचिव विक्रम कुमार मिश्रा और कोषाध्यक्ष नीलाम्बर प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शतरंज के माध्यम से बौद्धिक विकास पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : ऋषभ बने अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी फोटो:17, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.