जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। अवेंजर्स चेस अकादमी द्वारा आयोजित ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 शनिवार को कदमा स्थित आईएलएस हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता 5 राउंड में 10 मिनट प्लस 5 सेकंड इंक्रीमेंट के समय नियंत्रण के साथ खेली गई, जिसमें शहर और आसपास के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।कड़े मुकाबलों के बाद सरवर अली ने 4.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समान अंकों के बावजूद टाई-ब्रेक के आधार पर रोहित मिश्रा दूसरे और सुषिम चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में शीर्ष 7 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए गए। विजेता को 2500 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता को 1500 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी को 1000 रुपये प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी दिया गया।टूर्नामेंट का संचालन सुशांत जुम्बा के नेतृत्व में हु...