धनबाद, मई 4 -- झारखंड के ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त ब्लैक एंड व्हाइट चेस अकादमी अकादमी व रामकृष्ण और सोमनाथ सरकार मेमोरियल की ओर से हीरापुर के तेलीपाड़ा रोड स्थित अग्रसेन भवन में ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद, बोकारो जमशेदपुर रांची हजारीबाग समेत अन्य जिलों के करीब 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11, अंडर 15 केटेगरी की ट्रॉफी रखी गई थी। प्रतियोगिता में कुल 51 हजार रुपए का पुरस्कार था। इसमें विनर को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पार्षद प्रियरंजन ने विनर मनदीप मुखी को 9000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे रोहन विजय शांडिल्य को 7000 रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त कृष्णा कुमार साव को 5000 रुपये पुरस्कार के अलावा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही...