सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर मानसी अभिनय गुरुकुल ने तिलक नगर स्थित पारिजात सभागार में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित कर मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक बंसल और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिखा बंसल रहे। ओपन माइक में सात वर्ष से 80 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने कविता, गीत और वक्तव्य प्रस्तुत कर मां के त्याग और प्रेम को याद किया। पूनम गर्ग, रचना यादव, ममता, मीरा, उषा कृष्णमूर्ति, संजय जुनेजा, रेनू गुप्ता, शिवराज, राकेश भट्ट, भिमा भट्ट और सुशील जैन ने भी प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- बच्चे माता-पिता के प्रति रखें आदर व सेवा भाव : डा नवलता संचालन के.के. गर्ग, योगेश पवार और बबीता गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- मदर...