नई दिल्ली, फरवरी 11 -- भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड UBON ने अपना नया वायरलेस ऑडियो डिवाइस J39 Airclip लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2,199 रुपये रखी गई है और यह देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस मॉडर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कंफर्ट, बेहतर साउंड और स्टाइल तीनों का बैलेंस मिलता है। आइए आपको इस वियरेबल के बारे में विस्तार से बताते हैं।Bluetooth 5.4 और दमदार बैटरी UBON J39 Airclip में लेटेस्ट Bluetooth v5.4 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे फास्ट पेयरिंग और स्टेबल कनेक्टिविटी मिलती है। यह डिवाइस कुल मिलाकर 32 घंटे तक का प्ले-टाइम देने का दावा करता है। इसके अलावा, इसमें करीब 320 घंटे का स्टैंडबाय टाइम भी मिलता है, जिससे इसे लंबे समय तक बिना चा...