वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 3 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल में मंगलवार की रात तीसरी मंजिल के ओपन फूड कोर्ट में बैठे परिवार का आठ साल का बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक देख दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। खोराबार क्षेत्र के दिव्यनगर निवासी अनिकेत पांडेय बृद्ध रेवेन्यू होटल में फाइनेंस मैनेजर हैं। मंगलवार रात उनकी पत्नी साक्षी आठ वर्षीय बेटे आद्वीक, तीन वर्षीय बेटी अदिति और बहनों स्मिता और जया के साथ मॉल में घूमने गई थीं। रात 9 बजे सभी तीसरी मंजिल के ओपन फूड कोर्ट में बैठे थे। आद्वीक टेबल पर चढ़ गया और कुछ ही पलों में उसका संतुलन बिगड़ गया। वह रेलिंग की ओर झुकते हुए अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। हादसे से मॉल में चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर सुनते ही अनिकेत अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.