नई दिल्ली, जून 30 -- चेहरे पर ओपन पोर्स की वजह से स्किन का टेक्सचर खुरदुरा हो जाता है। इस तरह की स्किन पर मेकअप भी सेट नहीं होता है और लुक भी खराब हो जाता है। इस तरह की स्किन को एकदम से ठीक नहीं किया जा सकता लेकिन अच्छे स्किन केयर से धीरे-धीरे ओपन पोर्स सिकुड़ने लगते हैं। यहां हम घर पर बनने वाले सस्ते फेस पैक को बनाने का तरीका बता रहे हैं जिससे ओपन पोर्स से निपटा जा सकता है। देखिए, इसे बनाने का तरीका।ओपन पोर्स के लिए फेस पैक कैसे बनाएं इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए टमाटर, आलू का रस, मुल्तानी मिट्टी और दही। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को दो हिस्सों में काट लें और फिर एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, टमाटर का रस, आलू का रस और दही एक साथ मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद पेस्ट बना लें। यह मिक्स ज्यादा तेल को कंट...