ओपन नेशनल तीरंदाजी में सोहना की श्वेता सिंह ने जीता गोल्ड
गुड़गांव, जून 24 -- सोहना, नरेश कुमार। क्षेत्र के गांव रिठौज की रहने वाली और निरंकारी कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की छात्रा श्वेता सिंह ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्वेता ने प्रतियोगिता में अचूक निशाने लगाते हुए न सिर्फ सोना जीता, बल्कि प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का खिताब भी अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और कॉलेज प्रशासन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। तीरंदाज श्वेता इससे पहले भी खेलो इंडिया लखनऊ में गोल्ड, खेलो इंडिया नॉर्थ जोन में गोल्ड और 40वीं राज्य महिला तीरंदाजी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। निरंकारी कॉलेज के प्राध्यापक जगमाल सिंह ने बताया कि श्वेता पढ़ाई में भी अव्वल हैं और कोच भगत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.