मेरठ, मई 15 -- दिल्ली दून हाईवे पर दौराला सर्विसरोड स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत पदक जीतकर विद्यालय और दौराला क्षेत्र को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की जीत पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्या संगीता भट्ट ने बताया विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों पार्थ ने स्वर्ण पदक, कनक गुप्ता, सृष्टि ने रजत पदक, सक्षम कुमार, वरदान राठी, रक्षित्ता, कृष्णा यादव और तनिष्क ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की जीत पर विद्यालय की निदेशक अनुमेहा सिंह, समन्व...