कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। मलेशिया में ओपन डार्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय टीम से खेल रहे स्टैंडिंग वर्ग के खिलाड़ी महेंद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक और व्हीलचेयर वर्ग में जुड़वा भाई रोहित और राहुल गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई चैम्पियनशिप में शहर की तिकड़ी ने पदक जीतकर डार्ट्स खेल में नई पहचान बनाई। भारतीय टीम के कोच शैलेश कुमार ने बताया कि चैम्पियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों के बीच महेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम का गौरव बढ़ाया। अंतर्राष्ट्रीय पैरा आइकन खिलाड़ी राहुल गुप्ता ने बताया कि देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य था। इस लक्ष्य को हासिल कर खुशी हो रही है। विश्वभर के खिलाड़ियों के बीच बहुत कुछ सीखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.