जमुई, अप्रैल 13 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई कलेक्ट्रेट के सामने पार्क में लगाए गए ओपन जिम का सामान उखड़ जाने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। अभ्यास करने वाले सामान का फाउंडेशन उखड जाने से लोग अभ्यास नहीं कर पा रहे। डीएम श्री नवीन के प्रयास से पार्क समेत कई स्थान पर ओपन जिम लगाया गया था ताकि शहर वासियों को उसका लाभ मिल सके। जिम के कारण बड़ी संख्या में पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी वहां आने लगी थी। लोग काफी राहत महसूस कर रहे थे। अचानक से दो दिन पूर्व जिम का सामान का फाउंडेशन उखड़ गया जिससे परेशानी होने लगी है। यह भी पढ़ें- उद्यान विभाग परिसर में आते हैं अराजकतत्व, सुरक्षा की मांग लोगों ने डीएम से मांग किया है कि समान मरम्मती के साथ-साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाए ताकि जिम में लगाया गया सामान सुरक्षित रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...