मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। कंपनीबाग मैदान स्थित सिटी पार्क के ओपन जिम का हाल एक अनार सौ बीमार जैसा हो गया है। जिम में महज आठ उपकरण हैं। फिटनेस के लिए यहां आने वालों की संख्या को देखते हुए यह ऊंट के मुंह में जीरा जितनी है। समस्या यह भी है कि उचक्के युवकों का ग्रुप जब उपकरणों पर कब्जा जमा लेता है, तब सिवाय घर वापस लौटने के दूसरा चारा नहीं रह जाता। पार्क में सुबह टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों का कहना है कि शहर के अन्य पार्कों में भी ओपन जिम की सुविधा हो तो लोगों की परेशानी दूर हो सकेगी। लोगों ने सिटी पार्क स्थित ओपन जिम में सुरक्षा के इंतजाम पर भी जोर दिया, ताकि महिलाएं बिना डर-भय के आराम से व्यायाम कर सकें।ओपन जिम में सुबह-सुबह आने वाले लोग शहर के सिटी पार्क में सुबह-सुबह टहलने के लिए आने वाले युवा-बुजुर्ग यहां के ओपन जिम में अ...