ओपन जिम बदहाल, टूटे उपकरण बन रहे हादसों का कारण
रायबरेली, जून 2 -- लालगंज संवाददाता। नगर पंचायत द्वारा आलमपुर रोड स्थित बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल मैदान के निकट स्थापित ओपन जिम इन दिनों बदहाली का शिकार है। लाखों रुपये की लागत से करीब दो वर्ष पूर्व लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस जिम की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ओपन जिम में कई मशीनें अपनी जगह से उखड़ गई हैं, जबकि कुछ टूटकर जमीन पर पड़ी हैं। कई उपकरण पूरी तरह से अनुपयोगी हो गए हैं। जिससे व्यायाम करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि टूटे और क्षतिग्रस्त उपकरण किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यह भी पढ़ें- ओपन जिम निर्माण के लिए नप अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण इसके बावजूद अब तक मरम्मत या रखरखाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.