औरैया, जनवरी 27 -- दिबियापुर, संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को दिबियापुर में नगर पंचायत की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बाहर निर्मित ब्रह्मोस पार्क एवं ओपन जिम का लोकार्पण किया गया। सशक्त भारत और समर्थ उत्तर प्रदेश के गौरव का प्रतीक यह पार्क नगरवासियों के लिए नया आकर्षण बन गया है। पार्क में स्थापित ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिकृति को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और लोग इसके साथ फोटो व सेल्फी लेते नजर आए। फफूंद रोड पर जीजीआईसी के बाहर तिरंगे के रंग में सुसज्जित ब्रह्मोस पार्क का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉक्टर संध्या राजपूत, सभासदों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में फ...