आगरा, फरवरी 2 -- साउथ अर्जुन नगर स्थित न्यू मिल्टन पब्लिक स्कूल में ओपन चित्रकला प्रतियोगिता रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रसिद्ध कलाकार राजीव सिसोदिया आदि ने किया। प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय संचालक केके सिंह, प्रधानाचार्य सुष्मिता सिंह, उप प्रधानाचार्य रश्मि, स्कूल इंचार्ज शिप्रा चाहर आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...