बरेली, जुलाई 30 -- एसआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने बुलंदशहर के ककोड़ में आयोजित ओपन इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीतकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में क्योरुगी वर्ग में आरोही वशिष्ठ, व्यक्तिगत पूमसे में आरोही वशिष्ठ, अवनी जायसवाल, आरुष देशवाल और कार्तिक कुमार अरुण, पेयर पूमसे में हर्षिता राज एवं असमंजोत सिंह एवं फ्रीस्टाइल पेयर पूमसे में आरुष देशवाल एवं अवनी जायसवाल शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में क्योरुगी वर्ग में अवनी जायसवाल और रिकग्नाइज्ड इंडिविजुअल पूमसे में हर्षिता राज और असमंजोत सिंह ने पदक जीते। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुस्थली विद्यापीठ की मेजबानी में सीआईएससीई जोनल...