बागपत, जून 17 -- नगर के कोताना रोड कुश्ती एकेडमी पर स्पोट्र्स कोटे से ओपन आर्मी अग्निवीर भर्ती में चयनित पहलवानों का स्वागत किया गया। एकेडमी के संचालक पहलवान मनोज कुमार ने बताया कि बरेली स्थित जाट रेजिमेंट सेंटर में आयोजित ओपन भर्ती में 97 किलोग्राम भार वर्ग में रितिक तोमर और महार सेंटर सागर (मध्य प्रदेश) में आयोजित ओपन भर्ती में करण मलिक का 65 किलोग्राम भार वर्ग में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। एकेडमी पर आयोजित समारोह में दोनों अग्निवीर पहलवानों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंधक अनुज कुमार, एनआईएस कोच सूरज तोमर, एनआईएस कोच प्रदीप तोमर, लड्डू पहलवान, दीपक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- CISF : ईंटें ढोने वाला दिहाड़ी मजदूर बना CISF कांस्टेबल, कैसे क्रैक की SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...