नई दिल्ली, फरवरी 21 -- टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरणों के आगाज से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की बल्लेबाजी रणनीति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सूर्या ने स्पष्ट किया है कि टीम अब एक बेहद लचीले दृष्टिकोण के साथ मैदान पर उतरेगी, जहां सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी का स्थान निश्चित नहीं है। उन्होंने टीम के भीतर दिए गए संदेश को साझा करते हुए कहा, "ओपनर्स को छोड़कर, नंबर 3 से लेकर नंबर 7 या 8 तक के सभी खिलाड़ियों को बहुत लचीला (फ्लेक्सिबल) होना होगा और ग्रुप में यही संदेश दिया गया है।" कप्तान के अनुसार, यदि मैच के दौरान 8 या 9 ओवरों तक कोई विकेट नहीं गिरता है, तो स्थिति के अनुसार शिवम दुबे या हार्दिक पांड्या जैसे बड़े हिटर बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा जा सकता है। बल्लेबाजी के 'टेंपलेट' पर बात करते हुए सूर्य...