सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- भदैया, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज बाईपास स्थित ओदरा गांव के पेट्रोल पंप पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेल भराने पहुंचे एक युवक का पेट्रोल कर्मी से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवक ने कर्मी के साथ हाथापाई कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दर्जनों साथियों को बुलाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अराजक तत्वों की पहचान करने में जुटी है। ओदरा स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद ओमप्रकाश पांडेय टंकी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच स्थानीय एक युवक तेल भरने पहुंचा और पेट्रोल पंप कर्मी ओमप्रकाश पांडे से विवाद करने लगा। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी युवक ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने...