मथुरा, जून 20 -- सौंख। ओढ़म वाली प्राचीन देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण आज 21 जून को सांय तीन बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति कबीना मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि गन्ना मिल कबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं सम्मानित अतिथि गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह एवं मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी होंगे। लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से किया जाएगा। वहीं हवन एवं भजन-कीर्तन आयोजित होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर को नया स्वरूप देने में क्षेत्रीय गणमान्यों का विशेष सहयोग रहा है। यह भी पढ़ें- ओढ़म वाली देवी मंदिर का लोकार्पण आज समिति ने श्रद्धालुओं से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

हि...