बांका, जनवरी 28 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सैजपुर के निकट ओढ़नी पुल के डायवर्सन पर मंगलवार सुबह दो टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला दरोगा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर उस्मान घनी ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार महिला दरोगा सोनाली कुमारी टोटो से बांका आ रही थी,इसी दौरान दूसरे टोटो चालक मटकू दास यात्रियों को लेकर सामुखिया मोड जा रहा था। ओढ़नी पुल के समीप दोनों टोटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें महिला दरोगा सोनाली कुमारी,चालक मटकू दास और सवारी शैलेंद्र दास, पवन दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लाइन के डीएसपी कृष्णा कुमार,बांका थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित अन्य पुलिस बल...