हाथरस, जून 19 -- हाथरस। भारतीय पूर्व सैनिक स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने सबस्टेशनों पर तैनात एसएसओ की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोग उनसे अभद्रता करते है। सौपे ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने कहा कि 33 केवीए के सबस्टेशनों पर ज्यादा संविदा कर्मी लोकल हैं। वह सबस्टेशन को अपने हिसाब से चलाते हैं। यदि एसएसओ उनकी बात न सुने तो अभद्र व्यवहार करते हैं। यदि पूर्व सैनिक उसका विरोध करते हैं तो गाली गलौज व मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। इस कारण पूर्व सैनिकों को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसएसओ का डयूटी करना मुश्किल हो रहा है। पूर्व में आदेश हुआ था कि सबस्टेशन पर लोकल के कर्मी की तैनाती नहीं होगी। इस आदेश की अव्हेलना हो रही है। जिस कारण राजस्व वसूली व विद्युत आपूर्ति दोनों ही भंग हो रही ह...