लखीसराय, मई 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विगत शुक्रवार की रात्रि में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर गश्ती, ओडी तथा डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जवानों से ड्यूटी के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अभियान का उद्देश्य इस विशेष अभियान के तहत मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन जांच की गई। पुलिस...