कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। रावतपुर स्थित आईसीएआर अटारी जोन-3 में लैंडस्केप डायग्नोस्टिक सर्वे के लिए ओपन डाटा किट (ओडीके) आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिकों को आधुनिक डिजिटल सर्वेक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण देकर किसानों से सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी एकत्र करना है। इससे कृषि अनुसंधान, नई तकनीकों के विकास तथा किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जा सकें। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. आरके मलिक, डॉ. अरिंदम, डॉ. मधुलिका ने जानकारी दी। कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आंकड़े कृषि प्रसार प्रणाली की सबसे बड़ी ताकत हैं। यह भी पढ़ें- समय सीमा में पूरा करें डिजिटल क्रॉप सर्वे: डीएओ एकत्रित आंकड़े किसानों की वास्तविक समस्या...