कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जिले का चयनित उत्पाद केले के रेशे से बने उत्पाद व अन्य केले आधारित उत्पाद निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना का उद्देश्य ऐसे इच्छुक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है, जो केले से संबंधित उत्पादों के निर्माण, सेवा या व्यवसाय के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in/ आवेदन कर सकते है। यह भी पढ़ें- जनपद में माटीकला प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित, 15 दिन का निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.