मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। प्रदेश सरकार की ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) स्कीम के अंतर्गत मुरादाबाद के करीब ढाई सौ निर्यातकों की ऑटम फेयर सब्सिडी का भुगतान अटक गया है। अधिकारियों की तरफ से इसका कारण शासन द्वारा इसका बजट जारी नहीं होना बताया जा रहा है। ऑटम मेले में भाग ले चुके कुछ निर्यातकों को ऑटम फेयर की सब्सिडी मिल चुकी है, लेकिन, लगभग ढाई सौ निर्यातकों की सब्सिडी से जुड़ी फाइल महीने भर पहले जिला प्रशासन द्वारा अग्रसारित करके शासन को भेजी गई थी। इसके हफ्ते भर बाद ही सब्सिडी की धनराशि निर्यातकों के बैंक खाते में पहुंच जाने की संभावना जाहिर की गई थी।संभवत: बजट नहीं मिलने की वजह से निर्यातकों की ऑटम फेयर की सब्सिडी उनके खाते में नहीं पहुंची है। जिससे निर्यातकों में मायूसी है। मौजूदा हालात में निर्यातकों को सरकार के स्तर से मदद...