उरई, फरवरी 25 -- उरई। बिना नक्शा स्वीकृत एवं मानक विहीन तरीके से कराए जा रहे बिल्डिंग के निर्माण में ओडीए के कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां नियुक्त सुपरवाइजर को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया है जबकि जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है वहीं बिना नक्शा की बन रही बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है। हाल ही में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्यालय के समीप स्थित गांव पिया निरंजनपुर में गौशाला को जोड़ने वाली सड़क का निरीक्षण किया था। इसी दौरान यहां से गुजरते समय चुर्खी बाईपास के पास बन रही एक बिल्डिंग का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान बिल्डिंग के मालिक से स्वीकृत मानचित्र के बारे में जानकारी ली गई थी लेकिन उसके पास ऐसी कोई अभिलेख नहीं थे। इस पर उन्होंने साथ में मौजूद ओडीए सचिव परमानंद से कड़ी नाराजगी प्रगट की। इसके सा...