उरई, नवम्बर 13 -- उरई। जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गुरुवार को ओडी में मानचित्र निस्तारण एवं समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 59 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पांच शमन मानचित्र दाखिल किए गए तथा पहले से दाखिल नौ शमन मानचित्रों में ड्राइंग सुधार एवं भू-स्वामित्व संबंधी अभिलेख प्राप्त हुए। आपत्तियों के निस्तारण के लिए स्थलीय जांच एवं गणना कराने के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया गया। सत्र के दौरान कुल 20 वाद प्रकरणों की सुनवाई सचिव उरई विकास प्राधिकरण परमानन्द यादव द्वारा की गई। शमन मानचित्र न दाखिल करने वाले 02 अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण अभियंता एवं पटल सहायक भी उपस्थित रहे।सचिव ने सभी निर्माणकर्ताओं और विकासकर्ताओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.