आजमगढ़, मार्च 3 -- सुरेरी। सुरेरी-रामपुर मुख्य मार्ग स्थित भानपुर में सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा है। सड़ते कचरे और गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे स्नानीय निवासियों के शौच करने से स्थिति और भी खराब हो रही है। गंदगी और बदबू अधिक फैल रही है। इस मार्ग से होकर लगभग 50 गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2018-19 में भानपुर गांव को ओडीएफ के अंतर्गत सबसे स्वच्छ गांव का पुरस्कार मिला था, लेकिन वर्तमान हालात उस सम्मान पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई और निगरानी न होने से गांव की छवि धूमिल हो रही है। लोगों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से तत्काल कचरा हटवाने, खुले में शौच पर रोक लगाने और नियमित सफाई व्यवस्था...