नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य चिंताओं के बीच इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में जयंतिका-मायाधर राउत स्कूल ऑफ ओडिसी डांस का 51वां वार्षिक समारोह 'दीक्षा-2025' आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गुरु मधुमिता राउत की 40 शिष्याओं ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से सभी के सुख और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माणिक्य वीणा श्लोक, मंगलाचरण, मेघ मल्हार, बटु, बसंत पल्लवी और मोक्ष जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड की छात्रा अवनी श्रीवास्तव समेत अनन्या, अनुषा, बोनिता, रुचिका, रूपिंदर, श्रुति, तृप्ति ने मंगलाचरण से प्रभावित किया। मोक्ष फिनाले में समूह नृत्य को खास सराहना मिली। यह आयोजन दिवंगत पद्मश्री गुरु मायाधर राउत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी था।

हिंदी हिन्दुस्तान क...