समस्तीपुर, अगस्त 12 -- पूसा। उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत के अग्रणी पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की 166वीं जयंती पर जगमोहन विद्यापति कॉलेज ऑफ आर्ट एंड टेक्नोलॉजी, वैनी में आयोजित संगीतांजलि शास्त्रीय संगीत उत्सव में पूसा के बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ए. नंदा के मार्गदर्शन में छोटे बच्चों की टीम ने उत्कृष्ट ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह आदि से नवाजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...