बिहारशरीफ, मार्च 18 -- फोटो : मार्च पास्ट : ओडिशा के भुवनेश्वर में बुधवार को मार्च पास्ट में शामिल बिहारी खिलाड़ियों के साथ पारा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया। हरनौत (नालंदा)। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 17 मार्च से आयोजित 24वीं नेशनल पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में देशभर के खिलाड़ियों का जोश देखने को मिल रहा है। भुवनेश्वर में हो रहे इस खेल महाकुंभ में बिहार समेत 28 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और सीमा सुरक्षा बल के करीब 16 सौ एथलीट भाग ले रहे हैं। नालंदा समेत बिहार से 54 खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत भव्य तरीके से हुई। इसमें पारा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश को अपने पारा ...