नई दिल्ली, मार्च 16 -- ओडिशा में सत्ता धारी भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा की दो सीटें पक्की थी, जबकि विपक्षी बीजेडी की एक सीट पक्की थी। भाजपा ने तीसरी सीट के लिए निर्दलयी उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेडी के पूर्व नेता दिलीप रे को अपना समर्थन दिया था। कांग्रेस और बीजेडी के विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा ने विपक्ष के मुंह से यह सीट भी छीन ली है। तीन राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह ओडिशा राज्य के लिए एक यादगार दिन है। हमारे द्वारा उतारे गए तीन उम्मीदवार आज राज्य सभा चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के उम्मीदवार मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और भाजपा समर्थित उम्मीदवार द...