वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी। ओडिशा की उप मुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों के अनुकूल नीति बनाई गई है। जमीन की उपलब्धता से बिजली, पानी, विभिन्न विभागों की एनओसी के लिए निवेशकों को भटकना नहीं होगा। रविवार को बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित ओडिशा परब के दूसरे दिन निवेश पर आधारित सत्र में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सिंगल विंडो सिस्टम के कारण निवेशकों को उद्योग लगाने में कठिनाई नहीं होगी। आडिशा प्रवासी सम्मेलन में प्रवती परिदा ने कहा कि काशी में बड़ी संख्या में उड़िया मूल के लोग रहते हैं। ओडिशा परब उड़िया समाज के पेशेवरों, शिक्षाविदों और उद्यमियों को एक साथ मंच पर लेकर आया है। इस अवसर पर पद्मश्री श्रीभास चंद्र सुपाकर, वाराणसी उड़िया समाज के अध्यक्ष प्रो.गोपब...