नई दिल्ली, फरवरी 26 -- केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 26 फरवरी। जिले के राजनगर क्षेत्र में एक किसान की मौत के बाद उसके परिवार ने धान खरीद प्रक्रिया के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जुनागड़ी गांव निवासी त्रिलोचन नायक (47) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात चावल मिल से घर लौटने के बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ। गुरुवार को ईश्वरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मौत हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) से हुई थी। परिवार का आरोप है कि उन्हें स्थानीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति से 16 जनवरी से 24 फरवरी के बीच धान बेचने का टोकन मिला था, लेकिन उन्हें खरीद केंद्र पर धान बेचने नहीं दिया गया। इसके बजाय करीब 20 किलोमीटर दूर डांगमाल के एक...