नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 20 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एस. गोपालन ने बताया कि अब राज्य में दर्ज कुल मतदाताओं की संख्या 3.16 करोड़ हैं। 30 मई से दो चरणों में शुरु की गई एसआईआर प्रक्रिया सोमवार को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ पूरी हुई। वहीं, 2.90 लाख मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...