नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्यादातर राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति से जुड़े प्रकाश सिंह मामले में दिए गए उसके फैसले का पालन करने से बचते हैं। शीष अदालत ने ओडिशा डीजीपी नियुक्ति मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए टिप्पणी की। यह टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति के लिए अपनाई गई प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की। पीठ ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। पीठ ने 24 सितंबर को, ओडिशा सरकार से पूछा था कि क्या उसने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को जिनका नाम डीजीपी पद के लिए विचार किए जा रहे अधिकारियों की सूची से हटा दिया गया था आरोपी की श्रेणी में रखा है, क्योंकि...