चंडीगढ़, मार्च 17 -- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायकों पर कांग्रेस नरमी के मूड में नहीं है।ओडिशा में तीन विधायकों को निलंबित करने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी सख्त ऐक्शन लेने जा रही है। कांग्रेस क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने ओडिशा में राज्यसभा चुनावों के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में मंगलवार को अपने तीन विधायकों को पार्टी ह्विप की अवहेलना करने और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दशरथी गमांग हैं।पांच विधायकों ने की क्रॉस वोटिंगभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संज...