लखनऊ, मार्च 25 -- मलिहाबाद, संवाददाता। प्रदेश की सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए बुधवार को ओडिशा से आए एक उच्चस्तरीय छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मलिहाबाद क्षेत्र का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने साधन सहकारी समितियों में खाद और ऋण वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ओडिशा से आये इस दल में जेआरसीएस लिंगराज नायक, मार्कफेड सचिव बृजेन्द्र कुमार मोहंती, डीडीए शारदा प्रसन्नताकार, मैनेजर मार्कफेड संतोष कुमार चौधरी और डीएफई वासुदेव साहू शामिल रहे। स्थानीय स्तर पर वैशाली सिंह, आवेश कुमार मौर्या, विवेक कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार और आशीष कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...