सिमडेगा, अप्रैल 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया पंचायत के बेलो टोली गांव के एक प्रवासी श्रमिक की ओडिशा में काम के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलेश्वर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि तिलेश्वर सिंह फरवरी 2026 से ओडिशा के ढेंकनाल स्थित करंडा सुब्रजीत स्टोन क्रेशर में लोडर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा,जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ओडिशा में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके पश्चात उनका शव उनके पैतृक गांव बेलो टोली लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने श्रम पदाधिकारी से मिलकर प्रशासन से अविलंब मदद पहुंचाने की अपील करने की बात कही है।-

हिंदी हिन्...