घाटशिला, अप्रैल 13 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। नरवा पहाड़ स्थित हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में पान-तांती समाज के देश-विषई मुरलीधर पात्र व बलराम पातर की अगुवाई में रविवार को एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित की गई। जहां ओडिशा से आए समारोह के मुख्य अतिथि जगमोहन दास करंजिया, विशिष्ट अतिथि कैलाश चन्द्र तांती, उमेश चन्द्र पात्र (ओडिशा), तपन कुमार पात्र (झाड़ग्राम प. बंगाल), देश प्रधान बलराम पात्र, देश विषई मुरली धर, कैलाश पात्रो, तपन पात्रो, चन्द्र प्रभा पान ने ओडिशा की तर्ज पर झारखंड सरकार से इस जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह समाज शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक सभी स्तर पर पिछड़ी हुई है जिसके उत्थान के लिए झारखंड सरकार अनुदान या सुविधा मुहैया कराए ताकि यह समाज भी आगे बढ़ सके। कार्यक्रम की शुरुआत बहरागोड़ा...