एटा, अप्रैल 13 -- सोशल मीडिया पर जलेसर तहसील के एक कर्मचारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। (हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता) सोमवार को पीड़ित ने नवागत एसडीएम पीयूष रावत को शिकायती पत्र सौंपा हैं। एसडीएम पीयूष रावत को सौंपे शिकायती पत्र में गांव ऊंचागांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र बाबू सिंह ने बताया है कि वह पुत्र विवेक कुमार के जमानती कागज के सत्यापन के लिए 10 अप्रैल को तहसील में गया था। जमानत के कागजों का सत्यापन कराये जाने का निवेदन किया था। आरोप है कि इस पर कर्मचारी ने रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि आज ही शाम तक कागजों का सत्यापन कराकर आपको लिफाफा दे दूंगा। यह भी पढ़ें- जमुई : खैरा थाना में पद स्थापित महिला दरोगा पर हुई कार्रवाई रुपये लेने के बावजूद भी जमानती कागज का सत्यापन कार्य नहीं किया। अब कर्मचारी का मोबाइल नम्बर उपलब्ध न ...