फतेहपुर, मार्च 30 -- बिंदकी। ओड़िसा प्रांत में भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा था। भुवनेश्वर कूच के दौरान पुलिस द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता की गिरफ्तारी से पदाधिकारियों में गुस्सा उमड़ पड़ा। यूनियन ने कोतवाली से लेकर विभिन्न थानों का घेराव कर दिया। विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कोतवाली परिसर में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत के नेतृत्व में 22 मार्च से आंदोलन चल रहा है। सोमवार को भारी संख्या में यूनियन भुवनेश्वर के लिए कूच करने लगे। तभी उड़ीसा सरकार के इशारे पर पुलिस ने राष्ट्रीय प्रवक्...