बोकारो, जून 23 -- चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तुरियो पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल लुपसाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय मुर्मू (35 वर्ष) की सफर के दौरान ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह ओड़िशा के झारसुगुड़ा से अपने गांव चंद्रपुरा के लुपसाडीह लौट रहा था। उसका क्षत विक्षत शव मुरी थाना क्षेत्र में रेल पटरी किनारे से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चलती ट्रेन के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। बताया गया है कि वह एक सप्ताह पहले ही काम करने के लिए वहां गया था। तबियत खराब होने पर वह सोमवार को ट्रेन से वापस अपने गांव लौट रहा था। सफर के दौरान उसकी रात में मोबाइल पर पत्नी सरस्वती देवी से बात हुई थी। सुबह घर वालों को पुलिस ने उसके शव मिलने की सूचना दी। विजय के मौत की खबर मिलते घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बेटा-बेटी व बुजुर्...