जामताड़ा, मार्च 5 -- ओड़िशा के केंओझार डकैती में मुखबिरी के शक में फुरकान की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार -एसआईटी की जांच में खुलासा, हथियार, बाइक व 10 मोबाइल बरामद।-ओड़िशा के केंओझार डकैती कांड से जुड़ा मिला हत्या का तार।जामताड़ा, प्रतिनिधि।नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ पर 22 फरवरी की सुबह हुई फुरकान अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 22 फरवरी की सुबह करीब 08:15 बजे धर्मपुर मोड़ पर गोली मारकर फुरकान अंसारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...