चक्रधरपुर, सितम्बर 17 -- चक्रधरपुर। भाजपा चक्रधरपुर सांगठनिक जिला के अध्यक्ष गुरुचरण नायक बुधवार को समर्थकों के साथ ओडिशा के ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक की माता के शुद्धि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से उन्होंने औपचारिक मुलाकात की और झारखंड के कोल्हान में संचालित ओड़िया स्कूल और शिक्षकों के बकाये मानदेय सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। गुरुचरण नायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर में आकर मुलाकात करने की बात कही है। बता दें कि ओडिशा के ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक की माता का निधन हो गया था। उनके श्रद्ध भोज में गुरुचरण नायक सहित जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, निशांत महतो, केदार नायक सहित कई लोग पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...