बलरामपुर, जनवरी 31 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत ओड़ाझार कलां में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी की तैनाती होने के बावजूद वह कभी दिखाई नहीं देता। नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं, जिनसे निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पूरे गांव में दुर्गंध फैली हुई है और लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामवासी मिथिलेश कुमार कनौजिया, रामचंद्र, रमजान, मुबारक, राजन, पप्पू और विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने आज तक सफाई कर्मी को काम करते नहीं देखा। उनका कहना है कि संभवतः वह सिर्फ ग्राम प्रधान के यहां हाजिरी लगाकर चला जाता होगा। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन साल पहले आखिरी बार सफाई होती देखी गई थी। तब से नालियों में कूड़ा-करकट भरा है और घरों का गंदा पानी सड़कों पर ...