ओटी शुरू कराने को गंभीर दिखे संजय झा
मधुबनी, अगस्त 17 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि । अररिया संग्राम स्थित ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का संचालन शुरू कराने और मरीजों को बेहतर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर राज्यसभा सांसद संजय झा गंभीर दिखे।
निरीक्षण मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद ने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए के आनंद ने सांसद को अस्पताल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में मानव संसाधन की भारी कमी है। आवश्यक उपकरण भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं। ओटी में एसी और अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में फिलहाल यहां सिर्फ ओपीडी का संचालन हो पा रहा है, जबकि ट्रॉमा सेंटर में आकस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.